A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

शर्मनाक: हैवान टैक्सी ड्राइवर से बचने के लिए युवती कलमट में छुपी

नैनीताल घूमने आई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई वारदात में किसी तरह युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर भागी और पूरी रात जंगल में काटी। शिकायत के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि देहरादून से बस के जरिए नैनीताल जाने के लिए वह शाम को हल्द्वानी पहुंची। शेयरिंग टैक्सी न मिलने पर नैनीताल के लिए हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की कार बुक कराई। कार बुक करते वक्त युवती को दीपक के नशे में होने की बात पता नहीं चल पाई। इसके बाद वह बहकी-बहकी बातें करने लगा। युवती ने जब कोई रुचि नहीं ली तो नैनीताल से करीब 12 किमी पहले दीपक ने वाहन को पटवाडांगर मार्ग पर जंगल की तरफ मोड़ लिया। विरोध करने पर कार तेज भगा दी और दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश की और युवती का फोन भी छीन लिया। बचाव में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में युवती टैक्सी से उतरकर नंगे पैर भाग गई। कुछ दूरी तक दीपक ने युवती का पीछा किया लेकिन युवती सड़क के नीचे बने कलवर्ट में छिप गई और पूरी रात बाहर नहीं निकली। शुक्रवार सुबह बल्दियाखान में मिली महिला को मामले की जानकारी दी। महिला ने ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके से छाते का डंडा, चप्पल और पर्स बरामद किया। पुलिस ने मेडिकल कराया है

Back to top button
error: Content is protected !!