

शहडोल मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है यहां आए दिन चोरी ,हत्या लूट, दुष्कर्म जैसी कई बड़ी वारदातों को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी अपने हरकतों से बाज नहीं आते प्रदेश में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की वारदात भी बढ़ती जा रही है एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है दरअसल शहडोल कोतवाली थाना एवं महिला थाना में युवती ने 18 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष राज छोटू के खिलाफ एफ आई आर कराई थी आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी द्वारा डराया धमकाया जाने लगा जान से मारने की धमकी मिलने लगी जिससे पीड़िता की परिवार भयभीत है शिकायत वापस लेने की दबाव ,न मानने पर हत्या कर देंगे ऐसी धमकियां पीड़िता को मिल रही है महिला थाने में शिकायत दर्ज है 20 दिन से ऊपर हो चुका आरोपी अभी भी गिरफ्तार से बाहर है वही इस पूरे मामले पर भारत आदिवासी पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए शहडोल पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उक्त आरोपी आशीष तिवारी उर्फ छोटू को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़िता के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए भारत आदिवासी पार्टी ने चेताया है की आरोपी एक अफ्त्ते में गिरफ्तार नही होता तो पीड़िता महिला के सम्मान में न्याय के लिए धरना प्रदर्शन और जन आंदोलन के लिए विवश हो जायेगी जिसकी जिम्मेदारी जिला व, पुलिश प्रशासन की होगी हम आपको बता दे की इस पूरे मामले में भारत आदिवासी पार्टी जिला इकाई। के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है जिसमे मुख्य से सामिल हुए तिरुमाय अंकिता सिंह परस्ते प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामप्रताप कुशवाहा जी वरिष्ठ नेता बाप पार्टी श्री पुरुषोत्तम सिंह मरावी जी जिला अध्यक्ष शहडोल बाप पार्टी श्री भोले कोल जी ब्लाक संयोजक ब्योहारी श्री मान माउजर खान जी ब्लाक उपाध्यक्ष बाप पार्टी श्री गोरेलाल कोल जी वरिष्ठ समाज सेवी बाप पार्टी श्री मान मिथलेश सिंह मार्को जी सरपंच पाथर श्री मान राकेश सिंह परस्ते जी युवा नेता बाप पार्टी पीड़िता प्रियंका साकेत एवं अन्य सहयोगी ज्ञापन में उपस्थित रहे
इनका कहना है
आरोपी की तलाश जारी है कई ठिकाने पर दविश दी गई मोबाइल फोन बंद आ रहा है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा रामकुमार गोयल जी महिला थाना टी आई शहडोल





