A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

शादी का झांसा देकर यौन शोषण,खलारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी।।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण,खलारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के डकरा की एक युवती ने नबीनगर (बिहार) निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अंजलि कुमारी (बदला हुआ नाम) ने इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

“​इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती”

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी चंदर कुमार (24 वर्ष), पिता रंजीत राम, निवासी नबीनगर (बिहार) से उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। चंदर अक्सर डकरा स्थित अपनी मौसी के घर आता-जाता था, जहां दोनों की मुलाकातें शुरू हुईं। युवती का आरोप है कि चंदर ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

“​आत्महत्या की धमकी और ब्लैकमेलिंग का आरोप”

आवेदन में उल्लेख है कि जब युवती उससे बात नहीं करती थी, तो आरोपी अपना हाथ काटकर उसे अपने ‘सच्चे प्यार’ का भरोसा दिलाता था। युवती ने साक्ष्य के तौर पर आरोपी के कटे हुए हाथ की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं। आरोप है कि चंदर के कहने पर ही युवती ने अपने परिजनों द्वारा तय किए गए एक अन्य रिश्ते को ठुकरा दिया था। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी बाद में उसे निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था।

“​जबरन गर्भपात और मारपीट की घटना”

पीड़िता ने अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने एक बार दबाव बनाकर और दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया था। ताजा घटना 28 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब आरोपी ने फोटो-वीडियो डिलीट करने के बहाने युवती को सुभाष नगर स्थित एक खाली कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए।

“​पुलिस की कार्रवाई”

​मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी पुलिस ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि इस धोखे के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी है और उसका सामाजिक सम्मान शून्य हो गया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!