
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश शासन की योजना अनुसार एवं कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार सागर के शासकीय विद्यालय में संचालित हेल्थ केयर एवं फिजिकल एजुकेशन के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली के छात्र-छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण चिखली जमुनिया से सागर वैदिक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी हुआ व लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल सागर का किया गया जिसमें शाला के हेल्थ केयर के छात्र सम्मिलित हुए, बस के द्वारा समस्त छात्रों को सागर के लिए रोरी तिलक लगाकर फूल देकर व शाला के प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया गया। व्यावसायिक शिक्षा के नोडल शिक्षक अरुण कुमार दुबे द्वारा समस्त छात्रों को निर्देशित कर व चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर सागर के लिए रवाना किया गया। पृथ्वीराज सिंह यादव नरेश यादव कु. अंजली डांगी डॉ राहुल चौरसिया ,डॉ अरविंद कुमार यादव द्वारा छात्रों को सुरक्षित ढंग से वैदिक इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी सागर व लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल सागर का भ्रमण कराया गया व हेल्थ केयर से संबंधित समस्त जानकारियां प्रदान की गई। वैदिक इंस्टीट्यूट सागर में भोजन व्यवस्था की गई छात्रों के द्वारा कॉलेज के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया गया वह हेल्थ केयर से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जानकारी प्राप्त की गई।



