
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन.
बात सूरज की रोशनी की तरह स्पष्ट है कि लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाने पर स्वर्ग जाने जैसा काम है। सुघड़ सिंह
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् पाली पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता राहुल पवार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुघड़ सिंह यातायात प्रभारी हिंगलाज दान जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर के श्रीकांथ के संयुक्त तत्वावधान मे आज बुधवार सूरज पोल मस्तान बाबा चौराहे पर आम जन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई इस मौके पर सुघड़ सिंह ने बताया कि बात सूरज की रोशनी की तरह स्पष्ट है कि लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाने पर स्वर्ग जाने जैसा काम है। इस मौके पर इस मौके पर सैकड़ो वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाकर आम जन को जागरुक किया गया। कार्यक्रम सब इंस्पेक्टर भंवर लाल एवं सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने सड़क एवं यातायात नियमों का हमेशा पालन करे हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाएं तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद हेतु सदैव समर्पित रहे। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस स्टॉफ कुलदीप सीरवी, मुकेश कुमार, हेमंत राठौर हाइवे कर्मचारी गोपाल साकिर खान सलीम खान सहित काफी संख्या में नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
दिनांक 19/03/2025

