
शुक्रवार को शहर मे राशनकार्ड धारको की ई केवाइसी प्रक्रिया रूक गई। जिससे स्थानीय नागरिको को राशन वितरण नही हो पाया। ज्ञात हो कि शासन द्वारा सभी राशनकार्ड धारियो को केवाइसी अपडेट करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद से राशन विवरण केंद्रो द्वारा सभी कार्ड धारियो का ई केवाइसी प्रारंभ किया गया। शुक्रवार को शहर सर्वर डाउन होने के कारण समस्या पैदा हो गई। जिस कारण से कार्ड धारियो को असुविधा हो गई। राशन दुकानदारो द्वारा तकनीकी खराबी का कारण बताया गया।जिस कारण से ई केवाइसी प्रक्रिया मे व्यवधान होना बताया गया। ई केवासी रूक जाने एवं राशन वितरण नही होने से स्थानीय नागरिको मे असंतोष फैल गया। अधिकारियो द्वारा नागरिको को भरोसा दिलवाया गया कि शीघ्र ही इस समस्या का को ठीक कर ई केवाइसी बहाल करने के प्रयास किये जा रहे है।








