A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर**

शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर**

**शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

महासमुंद। ‘राष्ट्रीय अभियोजक महासमुंद’ साप्ताहिक के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पिछले 10 दिनों से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें एम्स के आईसीयू (2D2) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजेश शर्मा अपनी निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही महासमुंद सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!