
शोभायात्रा के साथ हुआ चातुर्मास प्रवेश
बेंगलूरू: फूलों की नगरी बैंगलोर शहर स्थित मंजूनाथनगर श्री सकल जैन संघ के तत्वधान में प.पु गुरुदेव वीरेन्द्रमुनि जी म.सा का भव्यतिभ्व्य चातुर्मास प्रवेश बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । प्रवेश में जन जन के आस्था केंद्र प.पु राजपद्मसागर जी म.सा आदि ठाणा 2, मुनि बसंतमुनि जी म.सा एवं प्रखर वक्ता महासाधवी विपुलदर्शाना जी म.सा आदि ठाणा 6 का पावन सान्निध्य श्री संघ को मिला । मंगलमय प्रवेश के पूर्व श्रीमान सा सुवालाल जी कोठारी के निवास स्थान से अल्पाहार कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई । शोभायात्रा में युवा मंच द्वारा प्रभु महावीर के एवं जयकारो से रस्तों को गूंज उठाया । प.पु गुरुदेव वीरेन्द्रमुनि जी म.सा ने शुभ महूर्त में जैन भवन (उत्तम अंकित विल्ला) में प्रवेश किया । जिसके पश्चात् शोभायात्रा सिद्दगंगा सामूहिक भवन पहुँची । कार्यक्रम की शुरुआत जयश्री आच्छा एवं श्री जैन महिला मण्डल, मंजूनाथनगर, शिवनगर ने मंगलाचरण से की एवं युवा अध्यक्ष अंकित आच्छा ने स्वागत भाषण दिया जिसमें गुरुदेव को चातुर्मास की विनंती स्वीकार करने का आभार व्यक्त किया । और श्री सकल जैन संघ की स्थापना के मुलमंत्र की व्याख्या की जिसमे प्रभु महावीर के जिन शासन की सेवा सदैव पंथवाद से ऊपर उठकर करना होगा और इसी मुलमंत्र को सिद्ध करने इस वर्ष 2024 का यह चातुर्मास चारो संप्रदाय मिलकर यह चातुर्मास सर्वसमिति से करवाने का निर्णय लिया गया । और इसी भावना को साबित करने के लिए इस प्रवेश में मूर्तिपूजक, स्थानकवासी, तेरापंथी संघों को आमंत्रित किया गया । मंत्री राकेश दलाल ने अपना व्यक्तव्य दिया । प्रवेश में राजाजीनगर के माननीय विधायक महोदय सुरेशकुमार भी मौजूद रहे। सुरेश छल्लाणी, पुखराज मेहता, शांतिलाल खीवेसरा, संघवी इंदरचन्द बोहरा,अशोक नागोरी, माणक सेंचा,रत्नीबाई मेहता एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो की भी मौजूदगी रही । गुरुदेव के महामांगलिक के पश्चात् गौतम प्रसादी एवं प्रभावना संघवी उत्तमचन्द अंकित कुमार आच्छा परिवार की तरफ़ से रखी गई । और भव्य रूप से मंच का संचालन संघवी सीए. नरेंद्र कुमार आच्छा ने किया । यह जानकारी अध्यक्ष संघवी उत्तमचन्द आच्छा ने दी ।



