

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर। जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य और विशाल आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही तथा धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। हवन, पूजन और महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आराधना की।
इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जहां 12 बजे से महाआरती के पश्चात महाप्रसादी (नगर भोज) प्रारंभ हुआ।,जिसने पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। शाम होते ही सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए।

भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और नगर के वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। नगर को पूरी तरह भक्तिमय रंग मे दिखाई दिया।





