
सतना/नागौद :अगोल मैदान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह हुआ भगवान की बारात आतिशबाजी एवं बैंड बाजा की धुन के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई जगह-जगह बारात का नगर वासियों ने स्वागत किया व्यास पीठ आचार्य जयराम महाराज जी हरिद्वार ने कथा में पच अध्याय का वर्णन किया महाराज जी ने कहा महारस में पंच अध्याय हैं उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुर जी के इन पंचो गीतों को भाव से गाता है वह भवसागर से पार हो जाता है उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है महाराज जी ने कथा में आगे भगवान का मथुरा प्रस्थान कंस वध महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण उद्धव गोपी संवाद द्वारिका की स्थापना रुक्मणी विवाह के प्रसंग की कथा श्रोताओं को श्रवण कराया आगे कहा आस्था एवं विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक है भगवत प्राप्ति के लिए विश्वास और परिश्रम भी जरूरी है भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया कथा के दौरान भक्ति में संगीत ने श्रोताओं का आनंद से परिपूर्ण किया महाराज जी ने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है मुख्य यजमान श्रीमती प्रभा यादवेंद्र सिंह पूर्व विधायक कथा आयोजन श्रीमती प्रतिभा यतेंद्र सिंह ने श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह में विधिवत पूजन अर्चन किया मुख्य रूप से सांसद गणेश सिंह सतीश सुखेजा एसडीएम जितेंद्र वर्मा एसडीओपी रघु केशरी थाना प्रभारी अशोक पांडे रामकुमार अग्रवाल हरीश कांत त्रिपाठी हरि ओम गुप्ता मृगेंद्र सिंह मनीष तिवारी सुभाष शर्माडोली विनीत सिंहj नरेंद्र सिंह अरुण गोयल नागेश्वर मिश्रा श्रीमती अनीता व्यास श्रीमती बबीता जायसवाल मोहम्मद नफीस धर्मेंद्र सिंह समरजीत सिंह अनिल सिंह विनोद सिंह जय नारायण गुप्ता नीरज सिंह मनोज परौहा कमला प्रसाद प्रजापति इंद्र बहादुर सिंह संजीव सिंह कौशलेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे












