
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के गोसाईबाग स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की।
इसके अलावा दारुरुल उलूम समशिया कादरीरिया कोइंदी, मदरसा कधवन ईदगाह, नरही ईदगाह, कुशदण्ड ईदगाह, बरडीहा जामा मस्जिद, सोनवर्षा ईदगाह, हुलहुला खुर्द ईदगाह, ठरका ईदगाह समेत अन्य कई स्थानों पर भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
गोसाईबाग ईदगाह में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव (छोटे राजा), उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष कुमार एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। हमें मिल-जुलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाजियों का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को शरबत और पानी पिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष संध्या देवी, सरपंच शमीम खान, इमाम मुसानिफ मौलवी साहब, कधवन मुखिया फिरदौस अंसारी, सदर तौहिद खान, तस्लीम खान (सीनियर), महमूद आलम (सीनियर), तौकीर आलम, आमीन खान, शोएब आलम, जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, बरडीहा के हाफिज मनउवर अंसारी, हाफिज अब्दुल हकीम, सदर मुश्ताक अहमद शेख, सेक्रेटरी उस्मान अंसारी, खजांची राहत हुसैन, सुलेमान अंसारी, राकिब अनवर, फिरोज आलम, तौहिद आलम, कलाम अंसारी, इमाम बक्स अंसारी, मसउवर अंसारी, अमीर हसन सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।


