A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 148 वीं महाआरती में शामिल श्रिया मनीष दूबे सपरिवार हुऐ शामिल

✨ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल

 

महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र …

 

आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४८ वीं महाआरती में

प्रसिद्ध यू ट्यूबर श्रिया मनीष दुबे (रायगढ़) ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है, हम अपने बच्चों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भारतीय धर्म एवं संस्कृति का पाठ पढ़ाएं ताकि उन्हें बचपन से ही अपने राष्ट्र की संस्कृति एवं परंपरा पर गर्व हो तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र है जहां अनवरत सनातन धर्म के सशक्तिकरण की आवाज बुलंद हो रही है।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल, पुष्पा, एकल देवांगन, आंचल देवांगन , सुरती बाई के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– पुरन जायसवाल जुड़गा तथा शाम का श्रृंगार_ अतुल देवांगन के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्र, अमिल तंबोली, राजू देवांगन के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव तथा सुंदरकांड_

गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया ।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!