
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर सागर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं को हनुमान प्राकट्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भगवान हनुमान त्याग, सेवा और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर
है।मंत्री राजपूत श्री बालाजी मंदिर धर्माश्री, सागर में आयोजित हनुमान प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की ।
इसके बाद मंत्री राजपूत ग्राम सीहोरा पहुंचे, जहां हनुमान प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके पश्चात मंत्री राजपूत श्री सिद्ध देव सिद्धेश्वर चम्पाबाग लक्ष्मीपुरा वार्ड में श्री सर्व सिद्धेश्वर समिति द्वारा आयोजित हनुमान प्राकट्योत्सव चल समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान हनुमान की आराधना की और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। मंत्री राजपूत श्री सिद्ध क्षेत्र लखेरा धाम राहतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की महाआरती में भाग लिया। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,नेवी जैन साहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।






