
संगठन बिस्तार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

गडहनी। नगर पंचायत गडहनी के केजीएन अस्पताल के हाता परिसर मे संगठन बिस्तार को लेकर आप सबकी आवाज (आशा) पार्टी की जिला स्तरीय बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।वहीं बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो अकबर अली ने कहा कि राष्ट्रीय आरसीपी सिंह के नेतृत्व मे पार्टी 2026 विधानसभा चुनाव मे अपना उम्मीदवार खडा करेगी।इसके लिए 31 जनवरी को पीरो मे तरारी एवं जगदीशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया है।वहीं जिलाध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिंह के द्वारा संगठन बिस्तार करते हुए विभिन्न प्रखण्ड अध्यक्षो को मनोनयन पत्र दिया गया साथ ही पीरो मे आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगो को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित कर किया गया।वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों मे गडहनी प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर सुनिल कुमार सिंह, बडहरा प्रखण्ड अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, पीरो संतोष चौधरी, उदवंतनगर कुन्दन कुमार, अगिआंव मो रमीज अहमद सहित अन्य प्रखण्ड अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देकर कार्यकारिणी गठन की महती जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर महेन्द्र सिंह, अरबिन्द सिंह, प्रेमचंद भगत, डाॅ सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सुमन कुमार पाण्डेय, डाॅ रेयाजुद्दीन, अख्तर अली, कुन्दन कुमार प्रभारी आरा विधानसभा सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।



