आजमगढ़इतवाउत्तर प्रदेशकुशीनगरगोंडागोरखपुरबस्तीबहराइचलखनऊसिद्धार्थनगर 

संत कबीर नगर DM का हंटर, एक साथ 38 बाबुओं के पटल बदले; कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर में प्रशासनिक 'सर्जरी', भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को DM ने ताश के पत्तों की तरह फेंटे 38 पटल

अजीत मिश्रा (खोजी)

🖋️संत कबीर नगर: प्रशासनिक मशीनरी में बड़ी सर्जरी, DM ने एक साथ 38 बाबुओं के पटल बदले🖋️

  • सालों से एक ही सीट पर जमे 38 बाबुओं की ‘कुर्सी’ छिनी, DM संत कबीर नगर के आदेश से विभाग में खलबली।
  • संत कबीर नगर: कलेक्ट्रेट के 38 कर्मचारियों का तबादला, DM ने जारी की नई तैनाती सूची।
  •  संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट में भारी फेरबदल, 38 पटल प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले।

बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।

संत कबीर नगर ।। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व गतिशील बनाने के लिए जिलाधिकारी ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी (DM) संत कबीर नगर ने कलेक्ट्रेट अधिष्ठान के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में भारी फेरबदल करते हुए एक साथ 38 बाबुओं (पटल प्रभारियों) के स्थानांतरण व पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

🖋️लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर गिरी गाज

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार पर जनहित और शासकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए की गई है। इस फेरबदल की मुख्य वजह उन कर्मचारियों को हटाना है जो पिछले काफी समय से एक ही पटल पर जमे हुए थे। प्रशासन की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से विभागों के भीतर हड़कंप मच गया है।

🖋️प्रमुख फेरबदल की एक झलक

जारी सूची में प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। प्रमुख रूप से:

🎯प्रशासनिक अधिकारी: श्री बद्री प्रसाद श्रीवास्तव को कलेक्ट्रेट संत कबीर नगर संबद्ध आंग्ल अभिलेखपाल की नई जिम्मेदारी दी गई है।

🎯प्रधान सहायक: श्री रविन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव, श्री रमेश चन्द्र चौधरी और श्री रंजीत कुमार गुप्त सहित कई वरिष्ठ सहायकों के पटल बदले गए हैं।

🎯तहसील स्तर पर बदलाव: खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसीलों से संबद्ध विभिन्न लिपिकों को नई तैनाती दी गई है।

🖋️तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस आदेश की प्रतिलिपि अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), समस्त उप जिलाधिकारी और कोषागार को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

किसका, कहां हुआ तबादला? (प्रमुख नाम)

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तबादला किए गए बाबुओं में कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक दोनों शामिल हैं। कुछ प्रमुख बदलावों में:

श्री बद्री प्रसाद श्रीवास्तव (प्रशा.अधिकारी): प्रशासनिक अधिकारी, संबद्ध आयुध लिपिक / नाजिर सदर व जनगणना लिपिक से प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट संत कबीर नगर संबद्ध आंग्ल अभिलेखपाल बनाए गए हैं।

श्री रविन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव (प्र. सहायक): व०वा०न० तहसील खलीलाबाद, संबद्ध आशुलिपिक उप जिलाधिकारी मेंहदावल से राजस्व अभिलेखपाल व आबकारी लिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री रमेश चन्द्र चौधरी (प्र. सहायक): आंग्ल अभिलेखपाल से आयुध लिपिक के साथ आपदा सहायक/मगहर महोत्सव सहायक नियुक्त किए गए हैं।

श्री रंजीत कुमार गुप्त (प्र. सहायक): राजस्व अभिलेखपाल / आपदा सहायक / मगहर महोत्सव सहायक से राजस्व सहायक व सेनानी लिपिक व जन सूचना सहायक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री राम स्वरूप मौर्य (प्र. सहायक): स्थानीय निकाय सहायक / खाद्य एवं औषधि प्रशासन से न्याय सहायक बनाए गए हैं।

श्री अनिल कुमार चौधरी (प्र. सहायक): मुख्य राजस्व अभिलेखपाल से राजस्व अभिलेखपाल संबद्ध पेशकार, न्यायालय अपर जिलाधिकारी(वि/रा) / अहलमन / खाट सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री महमूदुर्रहमान (प्र. सहायक): नाजिर सदर से सामान्य सहायक संबद्ध पेशकार न्यायालय अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) व आशुलिपिक व अहलमन न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री सूर्य प्रकाश ओझा (प्र. सहायक): पेशकार न्यायालय जिलाधिकारी / न्याय सहायक से वासिल वाकील नवीस तहसील खलीलाबाद व जनसूचना का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री वालकेश चौरसिया (प्र. सहायक): राजस्व सहायक / बिल लिपिक से स्थानीय निकाय लिपिक के साथ सामान्य लिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री कमलेश कुमार मिश्र (प्र. सहायक): आयुध लिपिक सम्बद्ध अहलमन न्यायालय जिलाधिकारी से मुख्य राजस्व लेखाकार के साथ अहलमन न्यायालय जिलाधिकारी संत कबीरनगर का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री अभय कुमार चौधरी (प्र. सहायक): न्याय सहायक सम्बद्ध शिकायत लिपिक / खनन लिपिक से नाजिर सदर व जनगणना सहायक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री धर्मेन्द्र कुमार प्रथम (प्र. सहायक): सामान्य लिपिक सम्बद्ध पेशकार न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद से पेशकार, जिलाधिकारी संत कबीर नगर बनाए गए हैं।

श्री शिव जी (वरिष्ठ सहायक): विवाह लिपिक / पेशकार से सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद नियुक्त किए गए हैं।

श्री ठाकुर प्रसाद यादव (वरिष्ठ सहायक): राजस्व लिपिक तहसील मेंहदावल सम्बद्ध अहलमन माल / फौजदारी न्यायालय उप जिलाधिकारी खलीलाबाद से शिकायत लिपिक के साथ ए०आर०ओ०के० का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री सतीश कुमार राय (वरिष्ठ सहायक): पेशकार न्यायालय उप जिलाधिकारी खलीलाबाद से नायब नाजिर सदर व ए०आर०ओ०के० का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री हिमांशु गिरि (वरिष्ठ सहायक): पेशकार न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सम्बद्ध तहसीलदार न्यायिक खलीलाबाद से पेशकार न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद व अहलमन, न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री प्रवीण पटेल (वरिष्ठ सहायक): सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध आपदा सहायक ए०आर०के० राजस्व अभिलेखागार से पेशकार, उप जिलाधिकारी न्यायालय खलीलाबाद बनाए गए हैं।

श्री अवधेश कुमार राय (वरिष्ठ सहायक): नायब नाजिर तहसील खलीलाबाद से राजस्व लिपिक, तहसील खलीलाबाद के साथ प्रतिलिपिक का कार्य संभालेंगे।

श्री राजेश रसाल (वरिष्ठ सहायक): सं०वा० न० तहसील मेंहदावल सम्बद्ध आयुक्त कार्यालय बस्ती मण्डल बस्ती से सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध आयुक्त कार्यालय बस्ती मण्डल बस्ती नियुक्त किए गए हैं।

श्री अनिल कुमार वर्मा (वरिष्ठ सहायक): राजस्व लिपिक तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध अहलमन माल / फौजदारी न्यायालय उप जिलाधिकारी खलीलाबाद से सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध पेशकार तहसीलदार न्यायिक खलीलाबाद बनाए गए हैं।

श्रीमती अर्चिता यादव (वरिष्ठ सहायक): सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट से नायब नाजिर तहसील खलीलाबाद के साथ पेशकार तहसीलदार खलीलाबाद संभालेंगी।

श्री दिनेश चन्द्र गुप्ता (वरिष्ठ सहायक): अहलमन न्यायालय अपर जिलाधिकारी(वि/रा) से राजस्व लिपिक, तहसील मेंहदावल / प्रतिलिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री सौरभ कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक): सं०वा० न० तहसील धनघटा सम्बद्ध आयुक्त कार्यालय बस्ती मण्डल बस्ती से सं०वा० न० तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध आयुक्त कार्यालय बस्ती मण्डल बस्ती बनाए गए हैं।

श्री संतोष कुमार यादव (वरिष्ठ सहायक): नायब नाजिर सदर नजारत कलेक्ट्रेट, ए०आर०ओ०के० राजस्व अभिलेखागार से सं०वा० न० तहसील मेंहदावल के साथ अतिरिक्त कार्य पेशकार उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल संभालेंगे।

श्री अरविन्द कुमार (वरिष्ठ सहायक): राजस्व लिपिक तहसील धनघटा से सं०वा० न० तहसील धनघटा व राजस्व लिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री पिंटू कुमार राम (वरिष्ठ सहायक): सं०वा० न० तहसील धनघटा, पेशकार, तहसीलदार धनघटा से बिल लिपिक / खनन लिपिक नियुक्त किए गए हैं।

श्री सत्यकाम श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक): पेशकार न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक से पेशकार, न्यायालय उप जिलाधिकारी मेंहदावल व अहलमन का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री आदित्य राज (कनिष्ठ सहायक): प्रतिलिपिक तहसील धनघटा से प्रतिलिपिक तहसील धनघटा सम्बद्ध पेशकार उप जिलाधिकारी न्यायिक धनघटा बनाए गए हैं।

श्री उदयभान चन्द्र (कनिष्ठ सहायक): पेशकार न्यायालय तहसीलदार खलीलाबाद से प्रतिलिपिक तहसील खलीलाबाद सम्बद्ध ए०आर०ओ०के० राजस्व अभिलेखागार संभालेंगे।

श्री नटवर लाल (कनिष्ठ सहायक): मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध कैम्प सहायक, जिलाधिकारी, संत कबीर नगर नियुक्त किए गए हैं।

श्री अनुभव सहाय (कनिष्ठ सहायक): मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध माल / फौजदारी अहलमन न्यायालय उप जिलाधिकारी खलीलाबाद बनाए गए हैं।

श्री उमाशंकर वर्णवाल (कनिष्ठ सहायक): मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध आशुलिपिक उप जिलाधिकारी मेंहदावल व प्रतिलिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री अक्षत सरोज गौरिस (कनिष्ठ सहायक): मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध न्यायालय जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

श्री अशोक कुमार (कनिष्ठ सहायक): कनिष्ठ सहायक से टंकण संयुक्त कार्यालय सम्बद्ध ए०आर०ओ०के० का कार्य व विवाह लिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री मो० अरशद अंसारी (कनिष्ठ सहायक): कनिष्ठ सहायक से माल/फौजदारी अहलमन, न्यायालय उप जिलाधिकारी मेंहदावल बनाए गए हैं।

श्री संजय कुमार पाण्डेय (कनिष्ठ सहायक): कनिष्ठ सहायक से पेशकार, तहसीलदार मेंहदावल व नायब नाजिर का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री धीरेन्द्र कुमार चौरसिया (कनिष्ठ सहायक): कनिष्ठ सहायक से पेशकार तहसीलदार धनघटा के साथ नायब नाजिर का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

श्री सिराज अहमद (आशुलिपिक): आशुलिपिक(कैम्प कार्यालय) से आशुलिपिक, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) संत कबीर नगर व स्टाम्प लिपिक का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे।

🖋️प्रशासनिक हलकों में मची हलचल

माना जा रहा है कि एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों से कलेक्ट्रेट की कार्यशैली में बदलाव आएगा। लंबे समय से एक ही सीट पर जमे बाबुओं के हटने से लंबित फाइलों के निस्तारण में तेजी आने और बिचौलियों के नेटवर्क के टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट: संत कबीर नगर

Back to top button
error: Content is protected !!