A2Z सभी खबर सभी जिले की

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते किसान ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले कर्ज के बोझ के चलते लगाई फांसी।

हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के चिकासी थाना अंतर्गत बंगरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 40 वर्षीय एक किसान ने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर मफलर के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन में लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के अनुसार चिकासी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के निवासी 40 वर्षीय किसान कालीचरण पुत्र रामलाल ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने गांव के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर मफलर के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब ग्रामीणों सहित परिजनों ने कालीचरण को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कालीचरण खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी प्रमोद रानी के अलावा पुत्र हरकुमार, देवेंद्र और हरगोविंद के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में चिकासी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!