A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

संदिग्ध परिस्थितियों में खुशबू कुमारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस।।

संदिग्ध परिस्थितियों में खुशबू कुमारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची/बुढ़मू। राजधानी रांची के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत उमेडंडा गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी (लगभग 4 वर्षों से घरेलू कामगार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कांके थाना क्षेत्र के चेड़ी मनातू स्थित सुषमा देवी के आवास पर हुई बताई जा रही है।

सूचना के अनुसार, मौत के बाद शव को परिजनों के पास भेजा गया, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

“परिजनों के गंभीर आरोप”

परिजनों ने बुढ़मू थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि खुशबू कुमारी के साथ लंबे समय से मारपीट की जाती थी और उसे कथित रूप से बंधक बनाकर रखा जाता था। परिजनों ने दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

“पुलिस जांच जारी”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

“क्षेत्र में आक्रोश”

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया है। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रविवार को कांके थाना के घेराव की भी बात कही जा रही है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Back to top button
error: Content is protected !!