A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

संदिग्ध हालत में लटका मिला विवाहिता का शव

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

संदिग्ध हालत में लटका मिला विवाहिता का शव

अलीगढ़ के थाना गंगीरी इलाके के गांव मऊपुर में महिला का शव संदिग्ध हालत में खूंटी से लटका मिलने से खलबली मच गई । सूचना पर आई इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । जानकारी के अनुसार , 28 वर्षीय शिखा की शादी वर्ष 2015 में मऊपुर निवासी युवक के साथ हुई थी । ससुराल पक्ष का कहना है कि रविवार शाम शिखा ने खाना बनाया और सभी को ठीक – ठाक तरीके से खाना खिलाया था । इसके बाद शिखा कमरे में सोने की कह कर गई । कमरे में देखा तो शिखा का शव खूंटी पर लटका हुआ था । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । पुलिस मामले की जांचाल में जी दर्द है ।

Back to top button
error: Content is protected !!