


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *हर घर में शिक्षा का दीप जले, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे एवं शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करती है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में सांदीपनि विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर पार्षद रुपेश यादव,पप्पू फुसकेले, मधु भाई, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से आए संयुक्त संचालक प्राचीश जैन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, प्राचार्य विनय दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अभिभावक, अधिकारी एवं छात्राएं मौजूद थी।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज हम सब यहाँ प्रवेश उत्सव के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता, नए सपनों की शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य है कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े, शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन को सफल बनाए। शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करती है। जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है, तो वह केवल स्कूल में प्रवेश नहीं करता, बल्कि वह ज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दुनिया में प्रवेश करता है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे देश में आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। प्रवेश उत्सव हमें यह संदेश देता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे। हमें मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि हर घरे का हर बच्चा स्कूल जाए और अपने सपनों को पूरा करे। नए विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। उनके मन में उत्साह, जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की इच्छा होती है। विद्यालय उन्हें न केवल किताबों का ज्ञान देता है बल्कि अनुशासन, नैतिकता सहयोग और जीवन जीने की कला भी सिखाता है।मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों से चाहूँगा कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि आज की शिक्षा ही कल का सशक्त भारत बनाएगी। प्रवेश उत्सव के माध्यम से हम सभी यह संकल्प लें कि शिक्षा का दीप हर घर में जले और कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सांदीपनि विद्यालय का नाम इसलिए रखा की उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आप सभी बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, नि:शुल्क साइकिल, नि:शुल्क स्कूटी, लैपटॉप के साथ अन्य प्रकार की छात्रवृत्तियां देने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आप केवल पढ़ाई का कार्य करें आपको सभी संसाधन सरकार मुहैया कराएगी।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह बिशेन ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार विद्यार्थियों के लिए लगातार उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि संदीपनी विद्यालय के माध्यम से अत्यधिक सर्व सुविधा युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन कहां की आज प्रवेश उत्सव के माध्यम से नया सत्र शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज सागर के लिए बड़ा गौरव का दिन है जब खाद नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आप सबके बीच में मौजूद हैं उन्होंने कहा कि अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस असवर पर संस्था के प्राचार्य विनय दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री राजपूत ने कार्यक्रम के पूर्व में सरस्वती पूजन की एवं छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मंत्री राजपूत के द्वारा मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्रों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना तिवारी ने किया जबकि आभार गिरीश मिश्रा ने माना इस अवसर पर ब्लॉक परियोजना अधिकारी अनिरुद्ध डीम्हा,देवेंद्र चौबे, यश गोवर्धन चौबे, यूबीएस गौर सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक मौजूद थे।












