प्रयागराज। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी में किया गया आंशिक बदलाव। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही यूपी बोर्ड सचिव ने हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी की थी । जिसमें हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी को होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा में जो एक ही पाली में सम्पादित होनी थी उसमें आंशिक बदलाव किया गया है हिंदी विषय की हाईस्कूल की परीक्षा प्रातः पाली में सम्पादित होगी एवं इण्टरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा अब द्वितीय पाली में सम्पादित कराईं जायेगी।इसके अलावा इण्टरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में कराईं जायेगी।शेष सभी विषयों की परीक्षा यथावत रहेगी अर्थात वे सभी परीक्षाएं अपने पूर्व में निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगी।