A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सड़क निर्माण न होने से वार्डवासियों को हो रही दिक्कत

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 02 कृष्णा नगर का हाल कुछ ऐसा है कि वार्ड के लोगों को सड़क निर्माण न होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड वासी ने बताया कि सड़क निर्माण के संबंध में वार्ड पार्षद से कई बार बोला गया फिर भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा। वार्डवासियों को सड़क निर्माण न होने कि वजह से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बरसात की वजह से सड़क पर पानी भर गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!