



सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड की पावन धरा अपनी प्राचीन परंपराओं और लोक देवताओं के प्रति अटूट श्रद्धा के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सड़ेरी में आध्यात्मिक ऊर्जा का एक अनूठा प्रवाह देखने को मिला। श्री 108 कारसदेव बाबा की असीम अनुकंपा से मंदिर परिसर में ‘अखण्ड गोट’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस पुनीत अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने भी सहभागिता की। उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और कारसदेव बाबा चबूतरा निर्माण के लिए विधायक निधि से 1 लाख रू.की स्वीकृति का पत्र भेंट किया। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में कारसदेव बाबा का स्थान अत्यंत विशिष्ट और श्रद्धेय है। उन्हें केवल एक लोक देवता के रूप में ही नहीं, बल्कि पशुधन के रक्षक और प्रकृति के संरक्षक के रूप में पूजा जाता है।सड़ेरी में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था का वह महाकुंभ था जहाँ श्रद्धा, सेवा और समर्पण का त्रिवेणी संगम देखने को मिला।



