
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *,सत्ता नही व्यस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा जिलापदाधिकारियों के नेतृत्व में लगातार 30 वें सप्ताह भी सागर नगर निगम क्षेत्र के श्रीराम वार्ड गोपालगंज में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। एव सागर शहर के लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की, आम आदमी पार्टी सागर द्वारा लगातार 8 वे महीने के लगातार 30 वें सप्ताह से चलाये जा रहे ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं,तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही हैं.लगातार 8 वे माह चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान भी आम आदमी पार्टी सागर कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने पूर्ण उत्साह से आज एक नए तरीके से जनसंपर्क जारी रखा। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की।
सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि, से आम आदमी पार्टी सागर कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष ध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह और पार्टी नेताओं को अवगत कराया। आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी।जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी जिला पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी.हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह, एस के खत्री पुष्पेन्द्र राजपूत,सुरेंद्र अहिरवार,प्रदीप जैन,आशुतोष कुर्मी,हृदेश पाटकर,लालू जैन एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।सत्ता नहीं, व्यस्था परिवर्तन ही हमारा लक्ष्य है !लगातार 30वे सप्ताह से सागर में चलाए जा रहे इस हर घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर व्यस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें।



