A2Z सभी खबर सभी जिले की

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव और पी.टी.एम. का हुआ भव्य आयोजन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के साथ दीपावली उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसके उपरांत दीप निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर सीनियर वर्ग तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षक अभिमन्यु यादव के निर्देशन में बच्चों ने भावपूर्ण गीत “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे” प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का अर्थ केवल बाहरी प्रकाश नहीं, बल्कि आत्मा के अंधकार को दूर कर अंतर्मन में उजाला फैलाना है। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि “हर व्यक्ति अपने भीतर के अंधकार को मिटाने के लिए एक दीप अवश्य जलाए।”

दीप निर्माण प्रतियोगिता परिणाम

केजी वर्ग:

प्रथम – परी भारती

द्वितीय – शुभ सिंह

तृतीय – आरिफ़ खान

सब जूनियर वर्ग:

परी यादव (3B), प्रियांशी चौरसिया (2A), ग्रीन हाउस – प्रथम
आंचल कुमारी (4A) रेड हाउस, इशिका सिंह (4B) ब्लू हाउस – द्वितीय

आस्था यादव (2A) येलो हाउस – तृतीय

जूनियर वर्ग:

चंदनु तिवारी (7A) ग्रीन हाउस – प्रथम

अंशु यादव (8A) रेड हाउस – द्वितीय

अनमोल सिंह (8A) ब्लू हाउस – तृतीय

सीनियर वर्ग:

आशु यादव ग्रीन हाउस – प्रथम

अंश सिंह (कक्षा 11) रेड हाउस, सुमित गुप्ता (कक्षा 11) येलो हाउस – द्वितीय

रिया यादव (कक्षा 9) – तृतीय

रंगोली प्रतियोगिता परिणाम

सब जूनियर वर्ग:

प्रथम – ग्रीन हाउस

द्वितीय – येलो हाउस

तृतीय – रेड हाउस

जूनियर वर्ग:

प्रथम – येलो हाउस

द्वितीय – ग्रीन हाउस

तृतीय – ब्लू हाउस

सीनियर वर्ग:

प्रथम – ब्लू हाउस

द्वितीय – येलो हाउस

तृतीय – रेड व ग्रीन हाउस (संयुक्त)

साथ ही, आयुषी राय (छात्रा प्रतिनिधि) ने प्रथम स्थान, कंदर्प तिवारी (स्कूल कैप्टन) ने द्वितीय स्थान तथा कृष मिश्रा (छात्र प्रतिनिधि) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निरीक्षण और शुभकामनाएं

दीप व रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की प्रबंध निदेशिका डॉ. प्रीति सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि “दीपोत्सव हमारे भीतर की नकारात्मकता को मिटाकर समाज में प्रेम और विश्वास का उजाला फैलाने का संदेश देता है।” उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और सृजनशीलता को विकसित करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रीति सिंह ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुखजन:

रेजिडेंस डायरेक्टर अमित रघुवंशी, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, एग्ज़ाम हेड अवनीश राय, सीसीए हेड श्रेया सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!