
सफाई कर्मी नहीं होने से जगह जगह लगा गंदगी का अंबार ग्रामीण खुद करते है नालियों की सफाई

पंकज चौबे सिद्धार्थनगर
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरूआ गांव में सफाई कर्मी नहीं होने के कारण जगह जगह गंदगी का अंबार लग जाता है। नालियां चोक हो जाती हैं, रास्तों पर जलभराव होता है, और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों को खुद ही सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिससे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। जिसका मुख्य कारण सफाई कर्मी की नहीं होना, तथा कुछ मामलों में अधिकारियों द्वारा अनदेखी शामिल है। वहीं ग्राम प्रधान वीरेन्द्र जायसवाल की मानें तो सफाई कर्मी नियुक्ति के लिए कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिसके बाद दो सफाई कर्मी को नियुक्ति किया गया लेकिन उन लोगों ने ज्वाइन न करके अपने ट्रांसफर में लगे रहे जो लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों का कहना है कि घर के आसपास जगह जगह गंदगी के कारण नालियों में रुके पानी से मच्छर पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया, और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। रास्ते में फैले गंदे पानी व कूड़े के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें खासकर महिलाओं और बूढ़े बच्चों को ज्यादा समस्या होती है। वहीं इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी के मोबाइल पर फोन करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ









