A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड आवश्यक

सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले की समस्त जनपद पंचायत, नगरीय निकायों एवं नगर निगम में अपने-अपने सुलभ स्थान पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक लाख से अधिक 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। जन-जागरूकता अभियान एवं प्रचार-प्रसार करें। जिससे कि आयुष्मान कार्ड की जानकारी वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच सके एवं जिले के वरिष्ठ पेंशनर्स की सूची लेकर उनको आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायतों में कार्यक्रम भी आयोजित करें और कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में ही उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करें। नगर निगम के सभी 48 वार्डों में शिविर लगायें एवं नगर पालिक,ा नगर परिषद भी अपने-अपने वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन करें और प्रचार प्रसार करें। इसी प्रकार सभी जनपद पं

ग्राम पंचायत में भी शिविर लगाए। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन सके इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, एएनएम, सचिव, सहायक सचिव, पटवारी एवं कोटवार का सहयोग प्राप्त करें और वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!