
समाधान दिवस में आयीं अठहत्तर शिकायतें, पांच का निस्तारण
लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील सभागार में एएसपी पश्चिमी की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल अठहत्तर शिकायतें आयीं। इनमें से पांच शिकायतों का अफसरों ने मौके पर ही निस्तारण कराया। सर्वाधिक शिकायत राजस्व विभाग से जुडी अड़तीस व पुलिस विभाग से जुडी बाइस रहीं। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने मातहतों से पारदर्शितापूर्ण समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने जमीन विवाद को लेकर मौके पर पहुंचकर पारदर्शिता से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। सीओ रामसूरत सोनकर ने भी पुलिस से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई किया। इस मौके पर बीईओ रामपुर संग्रामगढ़ रविशंकर उपाध्याय, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र, पूर्ति निरीक्षक अकमल जमाल, बीईओ लालगंज जंगी लाल मौर्य, आदि रहे।










