
सरहुल पर आदिवासी महिलाओं को साड़ी भेंट, जनप्रतिनिधियों ने संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। खलारी प्रखंड में सरहुल पर्व के पावन अवसर पर आदिवासी समाज की महिलाओं को सम्मानित करने की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। माननीय विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा के सौजन्य से विभिन्न सरहुल खोढ़ा की महिलाओं के बीच लाल पाड़ साड़ी का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी परंपरा, संस्कृति और त्योहारों के प्रति महिलाओं के योगदान को सम्मान देना बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक ने महिलाओं के बीच जाकर उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरहुल जैसे पारंपरिक पर्व न केवल प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। ऐसे में इन पर्वों को मनाने वाली महिलाओं का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। महिलाओं के चेहरों पर उपहार प्राप्त करने के बाद दिखी खुशी कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, जावेद अंसारी, मोनू सिंह, बबलू सिंह, धीरज बहादुर, पवन उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए



