A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केदुवां में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चक्र पूजा महोत्सव कार्यक्रम

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केदुवां में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चक्र पूजा महोत्सव कार्यक्रम

*सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केदुवां में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चक्र पूजा महोत्सव कार्यक्रम*

तिलक राम पटेल (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल दैनिक समृद्ध भारत अख़बार)

में आज मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती जी, अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर की गरिमामय उपस्थिति में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डां. प्रकाश पटेल जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा, प्रमोद सागर भाजपा युवा नेता सरायपाली, सुरोतीलाल लकड़ा महामंत्री, प्रमोद पटेल महामंत्री भाजपा मंडल केदुवां तथा इकबाल खान एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के साथ चक्रधर महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

यह महोत्सव न केवल हमारी समृद्ध माटी कला, कुम्हार समाज और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, विकास और आत्मसम्मान की भावना को भी सशक्त करता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे गणमान्य अतिथिगण, वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक बना दिया।

 

महोत्सव के दौरान चक्र पूजा के साथ पारंपरिक प्रथाओं, सामाजिक समरसता, कला कौशल संवर्धन तथा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों पर सार्थक चर्चा हुई।

माननीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रस्तुत मार्गदर्शन और विचारधारा ने कुम्हार समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सशक्तीकरण के लिए नए आयाम स्थापित किए।

 

इस अद्भुत, प्रेरणादायी और गरिमामय कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर हृदय से स्वयं को गौरवान्वित और कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ।

समाज के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्यों को इस उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए हृदयपूर्वक साधुवाद एवं धन्यवाद।

 

जय समाज · जय संस्कृति · जय माटी कला

Back to top button
error: Content is protected !!