A2Z सभी खबर सभी जिले की

साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई PM किसान और फोनपे–पेटीएम के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार। देवघर :– पुलिस को एक फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर थाना देवघर ने लगातार चल रहे अभियान के तहत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी फर्जी कॉल और लिंक भेजकर ग्रामीणों एवं आम लोगों से ठगी करने में शामिल थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक सारठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी तरीके से PM किसान योजना, PhonePe, Paytm और Airtel Payments Bank के नाम पर लोगों को झांसा देकर पैसे की ठगी कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम :– 1. मेराज अंसारी,उम्र 21 वर्ष पिता मनौव्वर अंसारी गांव रघुनाथपुर थाना खागा जिला देवघर 2. मनवर अंसारी, उम्र 35 वर्ष पिता नौशाद मियां गांव रघुनाथपुर थाना खागा जिला देवघर 3. अलफाज अंसारी, उम्र 23 वर्ष पिता शरीफ मियां गांव ब्रह्ममसोली थाना पालोजोरी जिला देवघर 4. साहिल अंसारी, उम्र 18 वर्ष पिता अतीक अंसारी गांव रघुनाथपुर थाना खागा जिला देवघर सभी आरोपी देवघर जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे है। इनके पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन,5 सिम कार्ड बरामद किए हैं। साल 2025 का रिकॉर्ड :–देवघर पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से अब तक कुल 739 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस दौरान 911 मोबाइल फोन और 1154 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इनमें से 271 सिम कार्ड फर्जी पहचान पत्र पर लिए गए थे। पुलिस की अपील :–पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी के साथ OTP या बैंक जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत साइबर थाना देवघर या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!