मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

 

 

सिंगरौली जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

( जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

सिंगरौली : सिंगरौली जिला जेल में एक और विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान रमाकांत पटेल निवासी बनउली गांव, थाना कोतवाली बैढ़न, खुटार चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है। रमाकांत पटेल 18 दिसंबर 2025 से गांजा उगाने के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध था। जिला जेलर लक्ष्मीकांत के अनुसार, 6 फरवरी 2026 की सुबह अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई रणधीर पटेल का कहना है कि शव पर चोट के कई निशान दिखाई दिए हैं, जिससे मारपीट और प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!