

सिंगरौली: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, चरण पादुका व अन्य सामान जब्त।
सिंगरौली : सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पंजरेह स्थित बूढ़ी माई मंदिर में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने पर पुलिस ने आकाश पनिका पिता सनी पनिका (20) निवासी जहूडांड़ को गिरफ्तार कर उसके पास से देवी माता की चांदी की चरण पादुका और थाल को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर में चोरी की रिपोर्ट लिखने के बाद संदेहियों की तलाश की जा रही थी, तभी पता चला कि घटना दिनांक को आकाश मंदिर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया। मंदिर से चोरी किया गया सामान भी आरोपी के पास से जब्त किया गया है।
गैस सिलेंडर और चूल्हा जब्त
मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस जब तलाश कर रही थी, तभी एक और चोरी का आरोपी पुलिस को मिला। आरोपी विकास बाल्मीक से जब पूछताछ की गई तो पता चला आरोपी द्वारा कुछ समय पहले मोरवा आजाद चौक निवासी साहिल कपूर के घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिक्सर, स्टील की थाली सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुराया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।



