मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के जियावन देवसर मे अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त।

 

 

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के जियावन देवसर मे अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जब्त।

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के जियावन देवसर में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 161 घन मीटर लावारिस रेत जब्त की। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा राजस्व अमला एवं पुलिस बल शामिल रहे।टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। जांच के दौरान रेत का कोई वैध स्वामित्व या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके चलते इसे लावारिस मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई।जप्त की गई कुल लगभग 161 घन मीटर रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रेत नियमों के प्रावधानों के तहत की गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!