A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर,इटवा मार्ग दुर्घटना

एक की मौत, एक गंभीर घायल

इटवा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतक की पहचान 15 वर्षीय शाह आलम पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी चरखवा के रूप में हुई है। वहीं महफूज (लगभग 22 वर्ष), पुत्र मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इटवा सीएचसी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
Back to top button
error: Content is protected !!