A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर के लाल इरफान नासिर खान बने अपर पुलिस अधीक्षक

जिले में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर के लाल इरफान नासिर खान बने अपर पुलिस अधीक्षक, जिले में खुशी की लहर

जनपद के लिए गर्व की खबर सामने आई है। सिद्धार्थनगर के होनहार युवा इरफान नासिर खान को अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इरफान नासिर खान सिद्धार्थनगर जनपद के मूल निवासी हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और कड़ी परिश्रम के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से जिले के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे सिद्धार्थनगर के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इरफान नासिर खान की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

उनकी नियुक्ति पर जिले के कई सामाजिक व गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!