
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कठेला मंडल में एक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ग प्रभारी साधना चौधरी और मुख्य वक्ता लाल जी त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता की अध्यक्षता में किया।
इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के प्रति उनके
दायित्वों के बारे में जागरूक करना था।
मुख्य वक्ता लाल जी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।
वर्ग प्रभारी साधना चौधरी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्र में लागू करें और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, जिला महामंत्री पवन मिश्रा, फूलचंद जायसवाल, विपिन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दल सिंगार दूबे, अनीता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक, मंडल अध्यक्ष बढ़नी राजेश पाठक, शिवपाल सिंह, अनूप सिंह, सत्यभवन यादव तथा जिला सह मीडिया प्रभात तिवारी सहित कई मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।






