A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थ नगर,डीएम का मेडिकल कॉलेज पर औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपचार से संबंधित फीडबैक लिया। मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। साफ-सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि परिसर को हर समय स्वच्छ रखा जाए।  

इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति जांची और समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दवा स्टॉक रजिस्टर, जांच रिपोर्ट व्यवस्था और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस और मर्चरी कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!