A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रशिक्षा

सीबीएसई ने शिक्षा सत्र 2026-27के लिए नए पाठ्यक्रम लागू किए जाने की घोषणा की है

कक्षा छठवीं से तीन भाषा अनिवार्य, नौवीं में गणित, विज्ञान के दो स्तर लागू होंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 04 अप्रैल 2026

====-: प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई, ने आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए नए पाठ्यक्रम को लागू किए जाने की घोषणा की है। सीबीएसई की घोषणा के अनुसार नए शिक्षा सत्र में तीन भाषा , गणित और विज्ञान विषय के लिए दो स्तरीय पाठ्यक्रम और एआई जैसे नए विषयों को भी शामिल किया गया है। जानकारी अनुसार यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति-एनईपी, और नए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से लागू होगे। सीबीएसई के इस बदलाव के अनुसार तीन भाषाओ मे से दो भारतीय भाषा होना अनिवार्य रहेगा। शिक्षा सत्र 2026-27 से कक्षा छठवीं में तीसरी भारतीय भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा, तीन भाषाओ मे से दो भारतीय भाषाएं होगी। गणित और विज्ञान विषय- कक्षा नौवीं से 80अंक सामान्य पेपर अनिवार्य और इच्छुक छात्र 25अंक का अतिरिक्त पेपर एडवांस मे दे सकेगे, इसके कुल अंक प्रतिशत मे नहीं जोड़े जायेंगे50% से अधिक के अंकों का अंकसूची मे अलग से उल्लेख किया जायेगा। कक्षा नौवीं एवं दसवीं मे एआई और कम्प्यूटर- के विषय अनिवार्य होगे। वर्ष 2929 से कक्षा दसवीं बोर्ड पेपर यह विषय शामिल होगा। शुरुआती तौर पर मॉड्यूल और इंटरनल असेसमेंट के रूप मे होगा। नए शिक्षा सत्र से कक्षा नौवीं-दसवीं के लिए कला की शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, भी अनिवार्य होगी। आर्ट और फिजिकल शिक्षा के लिए नए पुस्तकें भी होगी। सभी लोग आर्ट और फिजिकल शिक्षा का स्कूल आधारित मूल्यांकन 2027-28 से व्यवसायिक शिक्षा की भी परीक्षा ली जायेंगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!