A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सीरवी महासभा कर्नाटक प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन

सीरवी महासभा कर्नाटक प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन

सीरवी महासभा कर्नाटक प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन

बेंगलुरु: सीरवी समाज बलेपेट भवन में गुरूवार को सीरवी महासभा कर्नाटक प्रांतीय की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ आईमाताजी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित वआरती से हुआ। चुनाव की प्रक्रिया शुरू की सभा के सभापति के रूप में सर्वसमति से डवराराम राठौड़ को नियुक्त किया गया। कर्नाटक सीरवी महासभा की नई कार्यकारिणी कमेंटी के चयन हेतु पहुंचे सूचना के आधार पर सभी वडेरों के प्रतिनिधियों चयन करके उन्हें स्वीकृती प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष बाबुलाल परिहार द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया और उसे स्वीकृती दी गई। सचिव लक्ष्मणराम आगलेचा ने तीन साल के कार्य का विवरण पेश किया। हैबाल वडेर के अध्यक्ष पूनाराम बर्फा ने सभा को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। सीरवी समाज एच.एस.आर लेआउट वडेर के अध्यक्ष फाऊलाल परिहारिया ने विचार व्यक्त किया। नेनाराम चोयल ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष विरमराम सोलंकी ने सभा को संबोधित किया। सोलंकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे समाज के जो एक समाज एक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद सीरवी समाज महासभा कर्नाटक की नई कार्यकारिणी कमेंटी का गठन किया गया। जिसमें कर्नाटक की संस्थाओं से सदस्य चुन कर आये उन सदस्यों ने पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर बाबुलाल परिहार आनेकल, उपाध्यक्ष थानाराम गेहलोत होसूर, नेमाराम चोयल हनुमंतनगर, कैलाश बर्फा वर्तूर, भंवरलाल आगलेचा बेलुरक्रास, खुमाराम चोयल तवरेकेरे को चुना गया। सचिव अमराराम सानपुरा सह-सचिव शेराराम आगलेचा होसकोटे, भुंडाराम हाम्बड एच.एस.आर लेआउट, नाथुराम राठौड़ जरगनहल्ली,हनुमानराम बर्फा सुकतंकट्टे, हेमाराम भायल को चुना गया। कोषाध्यक्ष पोकरराम राठौड़ केंगेरी, सह-कोषाध्यक्ष भंवरलाल को चुना गया। चुने गए सभी नवगठित पदाधिकारियों को आईमाता तस्वीर के समक्ष सफत दिलाई। विरमराम सोलंकी ने नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में जिसमें कई नए और अनुभवी चेहरे शामिल हैं। यह कार्यकारिणी सीरवी सहासभा के उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लक्ष्मणराम आगलेचा ने कहा कि हमें नई कार्यकारिणी के गठन पर गर्व है। हमें विश्वास है कि यह कार्यकारिणी सीरवी सहासभा को नए ऊंचाइयों पर ले जाएगी और समाज के लिए कुछ बेहतर करने में मदद करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन पर सीरवी सहासभा के सभी सदस्यों और समर्थकों ने बधाई दी है। मंच संचालन लक्ष्मणराम आगलेचा ने किया

Back to top button
error: Content is protected !!