A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सुहाग नगर में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, समिति ने की तैयारियों की घोषणा

सुहाग नगर में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, समिति ने की तैयारियों की घोषणा

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित सुहाग नगर सेक्टर नंबर 3 में जय माँ छठ पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी छठ महापर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने सुहाग नगर सेक्टर नंबर 3 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा का कार्यक्रम इस बार भी पसीना वाले हनुमान जी मंदिर के पास यमुना घाट पर संपन्न कराया जाएगा। घाट पर विशेष सजावट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के अनुसार —
25 अक्टूबर (शनिवार) – नहाय खाय
26 अक्टूबर (रविवार) – खरना पूजा
27 अक्टूबर (सोमवार) – शाम 3 बजे से 7 बजे तक संध्या अर्घ्य, श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
28 अक्टूबर (मंगलवार) – प्रातः 5 बजे से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार निर्जला व्रत रखकर छठ मइया की पूजा-अर्चना करेंगे।

समिति के अध्यक्ष रमेश्वर सिंह, मंत्री सुनिल पालक, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, सदस्य संगीता देवी, सीमा देवी, सिनी पालक सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रसाद वितरण सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे समय से पहुँचकर इस पावन पर्व में भाग लें और छठ मइया का आशीर्वाद प्राप्त करें।

संवाददाता – दुष्यंत सिंह

Back to top button
error: Content is protected !!