
सीकर. हरित सीकर अभियान के तहत सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर सीकर में मंगलवार को सत्यनारायण चौहान संयुक्त निदेशक, सीमा राठौड़ उपनिदेशक, रमेश कुमार वर्मा सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, भोलाराम प्रोग्रामर तथा सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, सीकर के समस्त कार्मिकों की उपस्थिति में 20 पौधे लगाए गए। संयुक्त निदेशक सत्यनारायण चौहान ने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पौधे बडे़ होने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली है।



