सूरा-भूरा जंगल से चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी पीएम किसान योजना और कैशबैक का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद देवघर।जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ के आदेश पर और पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में 17 जनवरी 2026 को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में छापामारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर आम लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरा-भूरा जंगल में कुछ संदिग्ध युवक बैठकर अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित टीम ने जंगल में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वे फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर फोन पे उपयोगकर्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना के लाभुकों को भी झांसे में लेकर उनसे ठगी की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी लिंक भेजकर पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का दावा करते थे। वहीं फोन पे और पेटीएम के फर्जी कस्टमर केयर बनकर उपभोक्ताओं से गिफ्ट कार्ड बनवाया जाता और उसे रिडीम कर राशि हड़प ली जाती थी। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललन कुमार दास, राकेश दास, आबेदिन अंसारी और समीम असारी के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था। छापामारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी त्रिलोचन तामसोय, ललित खलखो तथा पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल
सूरा-भूरा जंगल से चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी पीएम किसान योजना और कैशबैक का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद देवघर।जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ के आदेश पर और पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में 17 जनवरी 2026 को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में छापामारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर आम लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरा-भूरा जंगल में कुछ संदिग्ध युवक बैठकर अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित टीम ने जंगल में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वे फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर फोन पे उपयोगकर्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना के लाभुकों को भी झांसे में लेकर उनसे ठगी की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी लिंक भेजकर पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का दावा करते थे। वहीं फोन पे और पेटीएम के फर्जी कस्टमर केयर बनकर उपभोक्ताओं से गिफ्ट कार्ड बनवाया जाता और उसे रिडीम कर राशि हड़प ली जाती थी। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललन कुमार दास, राकेश दास, आबेदिन अंसारी और समीम असारी के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था। छापामारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी त्रिलोचन तामसोय, ललित खलखो तथा पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थी। #CyberCrime #CyberFraud #OnlineScam #DigitalFraud #CyberPolice #CyberAlert
रामनावमी, ईद एवं चैती पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक
17/03/2026
सहारनपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: सड़क पर रखे लोहे के गेट जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना
17/03/2026
आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे एल पी जी गैस के सम्बन्ध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गईं जानकारी l
17/03/2026
Sonbhadra news:एकता की रोशनी में नहाया महुली: हिंदू-मुस्लिम ने साथ बैठकर खोला रोजा
17/03/2026
समूह सखी मॉड्यूल एक के प्रशिक्षण में पहुंचे उपनिदेशक (आचार्य), दिए दिशा निर्देश -फिल्म, समूह चर्चा, रोल प्ले आदि के माध्यम से प्रशिक्षण जारी
17/03/2026
जिला पदाधिकारी गया के प्रयास से सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ पूर्वी वाथम गाँव फतेहपुर प्रखंड से RYC ईट भट्टे से 62की संख्या मे बंधुआ मजदूर को रेसक्यू किया गया l
17/03/2026
95 प्रतिशत अंक लाने पर तनुश्री का सम्मान आर.के.सी.एल की ओर से आयोजित फाईनेंशियल एकाउन्ट परीक्षा मे प्राप्त किए उत्कृष्ट अंक
17/03/2026
भरतपुर के पपरेरा स्टेशन पर पहली बार ट्रेन का ठहराव
17/03/2026
क्रूरतापूर्वक गोवंश को छोटे हाथी में परिवहन करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*
17/03/2026
राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी जोशी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया’
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!