A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल और किया रक्तदान

सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल और किया रक्तदान
*रमेश अग्रवाल पन्ना*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। 15 दिन तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे और दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी पखवाड़े के अंतर्गत पीएम के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा जिला अस्पताल पर मरीजों को फल बांटकर दीर्घायु की कामना की।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रक्तदान कर लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं और स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के कार्यक्रम पूरे पखवाड़े भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना के द्वारा चलाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की और पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सभी वरिष्ठ एवम कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!