
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट, गाज़ीपुर
सैदपुर। नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शुक्रवार को टाइटन फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने वीरेंद्र यादव वीरू के साथ फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे जिम का अवलोकन किया और आधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी ली।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सैदपुर कस्बे में आधुनिक उपकरणों से लैस जिम खुलने से नगर एवं आसपास के गांवों के युवाओं व नागरिकों को फिटनेस सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोग न केवल शारीरिक रूप से फिट रहेंगे बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होंगे।
जिम संचालक पीयूष सिंह ने बताया कि यहां ट्रेडमिल, स्पिन बाइक, बैक मशीन, लेग कर्ल, फुल फ्लाइट, ओलंपिक फ्लैट बेंच समेत कई अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। जिम का समय सुबह 4 से 10 बजे और शाम 4 से रात 10 बजे तक रहेगा, जबकि दोपहर में एरोबिक्स और डांस क्लासेज संचालित होंगी। प्रशिक्षित ट्रेनर यहां फिटनेस टिप्स, एक्सरसाइज की सही तकनीक और सही खानपान की जानकारी देंगे।
इस अवसर पर राजकुमार मिश्र, सौरभ चौबे, सचिन चौबे, राहुल यादव, सोनू सिंह, शिवम सिंह, धर्मेंद्र मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।

