A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सोते हुए परिवार पर टूटी आफ़त,सरायढेला में घर में लगी आग, नानी-नाती की चली गई जान।

धनबाद: #सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में बीती देर रात एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। एक घर में अचानक आग लगने से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक वृद्ध महिला और उनका 18 वर्षीय नाती शामिल हैं। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत प्रशासन को जानकारी दी गई।

सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गृहस्वामी कुंदन के भी घायल होने की सूचना है, जिनका इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है।

वहीं पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!