A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सोनधट्टा में राम जानकी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न

 

कोइलवर – प्रखंड क्षेत्र के सोनधट्टा गांव में सोमवार को नव निर्मित राम जानकी मंदिर में प्रभु राम,लक्ष्मण और माता सीता, हनुमान की प्रतिमा की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। आचार्यत्व विद्वान पंडित दिनेश पाण्डेय ने किया। स्थापना के पूर्व 24 घंटे का अखण्ड राम चरित मानस का पाठ सम्मपन हुआ। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। गांव में उत्सवी माहौल था।प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रसिद्ध व्यवसाई अजय सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे। वातावरण जय श्रीराम से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का समापन भण्डारा के साथ हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए।संरक्षक उद्धव पाण्डेय की देख रेख में ग्रामीणों की सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। उद्धव पाण्डेय ने बताया कि मंदिर निर्माण से इलाके के लोग बहुत खुश हैं। मंदिर के अति निर्जन स्थल में बनने से आए दिन होने वाली सड़क लूट पर अंकुश लगेगी। लोगों का देर रात तक आवागमन हो सकेगा।आनेवाले दिनों में मंदिर में शादी विवाह की व्यवस्था की जायेगी जहां गरीब व जरूरतमंद लोगों को मंदिर प्रबंधन हर संभव सहायता करेगा। सहयोगियों मनोरंजन पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, निरंजन सिंह,आकाश रंजन सिंह,मंजय सिंह, हरेंद्र पंडित, ब्रजेश सिंह,नवनीत सिंह, महेश सिंह,बबली सिंह, सुभाष सिंह, मुनमुन सिंह , बिट्टू सिंह, अभिमन्यु पाण्डेय सहित ग्रामीण शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!