सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से नाराज ब्राह्मण युवकों ने की नारेबाजी
करौदीकला/सुल्तानपुर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
सैकड़ों ब्राह्मण युवको ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग करते हुए नारेबाजी किया
बतादें कि ,सोशल मीडिया पर हिन्दू व ब्राह्मण समाज खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर रविवार को सैकड़ों युवकों ने सूरापुर कस्बे में चौक को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में लगभग 12 बजे चिलचिलाती धूप में चौक पर नारेबाजी करते युवक सोशल मीडिया पर जाति विशेष (ब्राह्मण) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आक्रोशित हिन्दू युवकों ने चन्द्रसेन सुत चुलबुल निवासी डीह अशर्फाबाद, अनिल पुत्र सम्पत्ति निवासी पहाड़पुर तथा चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी गौराटिकरी के खिलाफ चौकी प्रभारी सूरापुर तथा थाना सरपतहां में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह युवकों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर कोतवाल श्याम सुन्दर पुलिस बल के साथ चौक पर पहुंच गए। कोतवाल श्याम सुन्दर ने बताया कि सरपतहां थाने में मुकदमा चन्द्र सेन सुत चुलबुल निवासी डीह अशर्फाबाद के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है। जबकि दोनों अन्य आरोपी अनिल पुत्र सम्पत्ति निवासी पहाड़पुर, तथा चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी गौराटिकरी थाना करौंदी कला के क्षेत्र के है। थानाध्यक्ष करौंदी कला को बुलाया गया है। जाम के दौरान कादीपुर रोड, शाहगंज रोड मुडिला रोड तथा विजेथुआ रोड पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। दुपहिया वाहन सवार गांव के खड़ंजे और चकमार्गो से होकर निकल रहे थे। लगभग दो बजे मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष करौंदी कला चन्दभान वर्मा द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस अवसर पर वैभव पाण्डेय, मदन तिवारी, विनीत मिश्र, कल्लू , नीरज पाण्डेय, तथा प्रिंस पाण्डेय, रोहित कुमार, नीरज कुमार आदि काफी संख्या में युवक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष करौंदीकला चन्द्र भान वर्मा ने बताया कि समाज में जाती हिंसा को भड़काने व धार्मिक भावनाओं को आहत करना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस सक्रिय हैं।
*बानीगिरोला में श्री राम कथा और दिव्य दरबार का भव्य आयोजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर*
16/04/2026
युवा प्रतिभा की मिसाल: रुद्रप्रताप यादव
16/04/2026
धनबाद में चली गोली: कोयला कारोबारी को छाती में मारी गोली, हालत गंभीर, दुर्गापुर रेफर
16/04/2026
कतरास के चर्चित डीएवी+2 विद्यालय में मानदेय संकट के बीच विजय कुमार झा ने समाप्त कराया शिक्षकों का धरना, स्वयं पहल कर उच्चाधिकारियों से मामले के निपटारे का दिया आश्वासन
16/04/2026
ईडी ने अवैध कोयला खनन मामले में जब्त की 159.51 करोड़ रुपए की संपत्ति
16/04/2026
सुरक्षा का भरोसा: आकाश किनारी से केलुडीह तक सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च
16/04/2026
धमतरी सामूहिक विवाह से सजा गंगरेल, 59 जोड़ों ने थामा नई जिंदगी का हाथ
16/04/2026
धमतरी कलेक्टर की पहल: युवा उत्सव 2026 को भव्य और प्रेरणादायी बनाने पर जोर
16/04/2026
*माजरी सेक्टर में बसपा ने मनाई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, स्थापना दिवस पर शरबत-भोजन वितरण*
16/04/2026
धमतरी में वनभूमि पर बड़ा एक्शन: 116 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन अतिक्रमण मुक्त, 54 कब्जों पर चला बुलडोजर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!