A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

स्कूल की लापरवाही से छात्रा की मौत

  1. आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले निवासी नाै साल की छात्रा बस से स्कूल जा रही थी। रास्ते में छात्रा बस से गिर गई। छात्रा के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। इससे मासूम की माैत हो गई।
    नगला लाले निवासी ब्रह्मजीत की नाै वर्षीय पुत्री नैना रोज की तरह स्कूल से घर लौटने के लिए बस में बैठी थी। वह कक्षा में एक में पढ़ती थी। आरोप है कि बस जर्जर हालत में थी। सीटों की जगह बच्चों को तख्ते पर बैठाकर लाया-ले जाया जा रहा था।हादसा नया बांस बिहारीपुर रोड पर लगे ब्रेकर के पास हुआ। बस के ब्रेकर पर तेज झटके से गुजरने के दौरान छात्रा नीचे खिसक गई और बस से गिर पड़ी। इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस भागूपुर स्थित एक निजी स्कूल की थी।परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्कूल संचालक ने बस को कहीं छिपा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
Back to top button
error: Content is protected !!