A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा का कुंए में मिला शव भदौरा गांव में पसरा मातम

 

कुएं में डूबने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत, 14 घंटे बाद कुएं में तैरता मिला शव

 

चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुएं में डूबने से लगभग 10 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान भदौरा गांव निवासी राजेश बिंद की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी मंगलवार को घर से पढ़ने के लिए स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि घटना के करीब 14 घंटे बाद छात्रा का शव कुएं में तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!