A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल, भिंड में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर संपन्न*

*स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल, भिंड में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर संपन्न*

Press Note
Bhind, Jabalpur
Madhyapradesh

*स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल, भिंड में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर संपन्न*

*भिण्ड 06 अगस्त 2025/*

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा श्री उमेश पाण्डव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल, भिंड विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित सुश्री अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड एवं श्री सत्यम देवलिया, न्यायाधीश, भिण्ड एवं द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को जनजाति संवर्धन अभियान के अंतर्गत नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 के संबंध में एवं नालसा जाग्रति योजना, 2025 के आलोक में विस्तारपूर्वक सहज भाषा मंे समझाया गया एवं साइबर अपराधों, मोबाईल/स्मार्ट फोन के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचने हेतु जागरूकता प्रसारित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसके अतिरिक्त सचिव महोदया एवं न्यायाधीश महोदय द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों को रापित किया गया तथा बच्चों को समय-समय पर पौधारोपण हेतु भी प्रोत्साहित किया गया.
इसी क्रम में श्री अजय कुमार त्रिपाठी, डिप्टी चीफ एलएडीसी, भिण्ड द्वारा समझाया गया कि यदि कोई ऐसा अपराध किसी के साथ गठित होता है तो वह संबंधित थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 या नालसा ऐप डाउनलोड कर उसपर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित तहसील विधिक सेवा समिति में संपर्क किया जा सकता है। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमेश सिंह भदौरिया एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिवनाथ दुबे एवं अन्य अध्यापकगण, छात्र-छात्रायें एवं मनोज कुमार श्रीवास, पीएलही भिण्ड उपस्थित रहे।

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
Vande bharat live tv news,nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Back to top button
error: Content is protected !!